बरेली: श्रद्धा पूर्वक मनाया गया बैसाखी का पर्व

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सिखों का सबसे बड़ा पर्व बैसाखी बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। हर वर्ष यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है परंतु कोरोना प्रोटोकोल को देखते हुए गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब संजय नगर में होने वाला मुख्य कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। इसी कार्यक्रम को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में …

बरेली,अमृत विचार। सिखों का सबसे बड़ा पर्व बैसाखी बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। हर वर्ष यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है परंतु कोरोना प्रोटोकोल को देखते हुए गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब संजय नगर में होने वाला मुख्य कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। इसी कार्यक्रम को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में आयोजित किया गया। बाहर से आने वाले रागी जत्थे एवं कथा वाचक भी नहीं बुलाए गए थे।

प्रातः 4:00 बजे फूलों की वर्षा के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी साहब को निजी स्थान से प्रकाश स्थान तक लाया गया, जिसके बाद नन्हे-नन्हे 24 बच्चों की टीम ने मनप्रीत कौर के निर्देशन में भट्ट साहिबान की बाणी गाई। हजूरी रागी जत्था भाई दिलीप सिंह द्वारा कीर्तन एवं गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी रविंद्र पाल सिंह द्वारा बैसाखी के इतिहास पर प्रकाश डाला। समाप्ति के उपरांत गुरु का लंगर अटूट बांटा गया।

कार्यक्रम में शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं मनप्रीत कौर द्वारा भट्ट साहिबान की वाणी गाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शहर विधायक डॉ अरुण कुमार, डॉक्टर महेंद्र सिंह बसु, परमजीत सिंह ओबरॉय, जगतार सिंह मुसाफिर का भी सम्मान किया। मुख्य रूप से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार महेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह लवली, रणजीत सिंह बग्गा, सूरज भाटिया, कृष्ण मोहन खन्ना, एपी सिंह, गुरदर्शन सिंह, दलजीत सिंह, बबली बग्गा, रघुवीर सिंह, मनप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।

धूमधाम के साथ निकला नगर कीर्तन
कैंट में नगर कीर्तन धूमधाम के साथ निकाला गया। पंच प्यारों व बैंड बाजों से सुज्जित 81वें नगर कीर्तन की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर सदर बाजार स्थित गुरुद्वारे से हुई। कीर्तन बड़ी बाजार, कैंट, जनरल अस्पताल, फूग बाग चौराहे से होकर शाम 5 बजे बीआई बाजार पहुंचा। नगर कीर्तन में आकर्षण का केंद्र गतका पार्टी रही, जिसके हैरतंगेज कारनामों को देख हर किसी ने दांतों तले अंगुली दबा ली। जहां करतार सिंघ, शिव प्रसाद, मनजीत सिंघ, कुलदीप सिंघ, गुरमीत सिघ की आगुवाई में कीर्तन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। व्यापार मंडल बीआई बाजार की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई। इस मौके पर अर्जुन पाल सिंघ, जगदीप सिंघ, रविंद्र, जसविंदर सिंघ, भूपेंद्र सिंघ, नदीम खां, रईस मियां आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार