कहर बरपाता कोरोना: कुशीनगर में मिले कोरोना के 561 मरीज, नौ लोगों की मौत
अमृत विचार, कुशीनगर। जिले में पहली बार कोरोना की दूसरी लहर में 561 पॉजिटिव केस सामने आए है जबकि नौ लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण महामारी का रूप ले चुका है। लगातार मिल रहे केसों से जिले में हड़कम्प मचा हुआ है। मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एनपी गुप्ता ने …
अमृत विचार, कुशीनगर। जिले में पहली बार कोरोना की दूसरी लहर में 561 पॉजिटिव केस सामने आए है जबकि नौ लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण महामारी का रूप ले चुका है। लगातार मिल रहे केसों से जिले में हड़कम्प मचा हुआ है।
मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एनपी गुप्ता ने बताया कि आज कोरोना के 561 नए केस मिले है। उक्त बीमारी से नौ लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को जो केस सामने आए उसमे विशुनपुरा क्षेत्र से 24, तमकुही से 8, सुकरौली से 52, सेवरही से 04, रामकोला 14, पडरौना 42, नेबुआ नैरंगिया से 17, मोतीचक 15, खड्डा से 70, कसया 49, कप्तानगंज 31, हाटा 14, फाजिलनगर 90, दुदही 107 व अन्य 24 मामले सामने आए। जबकि मृतकों में पडरौना से 03, फाजिलनगर से 03 व तमकुही से 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
सभी पॉजिटिव मरीजो से जुड़े लोगों की सैंपलिंग जांच के लिए प्रशाशन द्वारा भेज दी गई है। वही पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारंटाइन करने निर्देश दिया गया है। जबकि गम्भीर रूप से मरीजों को जिला अस्पताल में बनाये गए कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 443153 लोगों का जांच की जा चुकी है। मंगलवार को 2271 लोगों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है। अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8185 तक पहुंच चुकी है। आज 1682 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे 1096 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। अब तक मृतकों की संख्या 81 हो गयी है। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1386 है।
