राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत कोरोना वायरस से संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ”कोरोना जांच करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।’ कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी …

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ”कोरोना जांच करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।’

गहलोत के अनुसार वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पृथकवास में रहकर ही कार्य जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना संक्रमित पाई गईं। राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 16,613 नए मामले आए।

संबंधित समाचार