काशीपुर: कोरोना का कहर जारी, छह लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक महिला समेत छह लोगों की इलाज के दौरान अलग-अलग निजी अस्पतालों में मौत हो गई। नगर निगम टीम ने सभी का कोविड प्रॉटोकाल के तहत स्थानीय शमशान घाट व एक महिला का कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया। गुरुवार को नगर के अलग-अलग कोविड निजी अस्पतालों में एक …

काशीपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक महिला समेत छह लोगों की इलाज के दौरान अलग-अलग निजी अस्पतालों में मौत हो गई। नगर निगम टीम ने सभी का कोविड प्रॉटोकाल के तहत स्थानीय शमशान घाट व एक महिला का कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया।
गुरुवार को नगर के अलग-अलग कोविड निजी अस्पतालों में एक महिला समेत छह लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसमें टांडा उज्जैन निवासी 32 वर्षीय युवक, चंदौसी (यूपी) निवासी 66 वर्षीय वृद्ध, मोहल्ला महेशपुरा निवासी 63 वर्षीय वृद्धा, स्टेशन रोड निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, जसपुर खुर्द निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, नीझड़ा निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति का निधन हो गया।
नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया पांच संक्रमित शवों का स्थानीय शमशान घाट में और एक मुस्लिम वृद्धा के शव का मानपुर रोड स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया।