बरेली: कोरोना काल में बढ़ा महिला अपराध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लाॅकडाउन में एक तरफ चोरियां और लूट की वारदात का ग्राफ गिरा है तो वहीं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी के मामले बढ़े हैं। महिलाएं लगातार शिकायत लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं लेकिन पुलिस अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के कारण पीड़ित महिलाओं को इंसाफ नहीं मिल पा रहा …

बरेली, अमृत विचार। लाॅकडाउन में एक तरफ चोरियां और लूट की वारदात का ग्राफ गिरा है तो वहीं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी के मामले बढ़े हैं। महिलाएं लगातार शिकायत लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं लेकिन पुलिस अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के कारण पीड़ित महिलाओं को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। बीते दिनों एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, एसपी सिटी रवींद्र कुमार कोरोना पॉजिटिव आए थे।

एसएसपी और एसपी देहात की रिपोर्ट निगेटिव आ गई लेकिन अभी वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं। महामारी के इस दौर में भी पारिवारिक कलह लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं लोग मौका पाकर खुलेआम अश्लील हरकत कर दुष्कर्म का प्रयास तक करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। एसएसपी कार्यालय से लेकर थानों तक रोज ऐसी शिकायतें लेकर महिलाएं और उनका परिवार पहुंच रहा है। किन्हीं मामलों में पुलिस एनसीआर दर्ज कर मामले को रफा-दफा कर रही है तो किसी मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही।

संबंधित समाचार