वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। महशूर टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का शुक्रवार को कोरोना विषाणु की चपेट में आने से निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सरदाना राष्ट्रीय राजधानी के मेट्रो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए थे। आज दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन …

नई दिल्ली। महशूर टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का शुक्रवार को कोरोना विषाणु की चपेट में आने से निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सरदाना राष्ट्रीय राजधानी के मेट्रो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए थे। आज दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। रोहित सरदाना के निधन से मीडिया जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गयी।

वरिष्ठ पत्रकार जी नेटवर्क के सुधीर चौधरी ने सरदाना के निधन के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी। सरदाना ने 24 अप्रैल को ट्वीट करके कोरोना विषाणु से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था,“एक हफ़्ते पहले बुख़ार और अन्य लक्षणों को देखते हुए टेस्ट कराया था। आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव आया लेकिन सीटी स्कैन से कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई थी। अभी हालत पहले से बेहतर है। आप सभी अपना और अपने परिजनों का ख़याल रखें।

मोदी ने रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट संदेश में कहा, “रोहित सरदाना हमें बहुत जल्दी छोड़ गये। ऊर्जा से भरे, भारत की प्रगति के लिए उत्साहित, रोहित को अनेक लोग याद करेंगे। उनके असमय जाने से मीडिया की दुनिया में रिक्तता आयी है। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

नड्डा ने रोहित सरदाना के निधन पर जताया शोक
भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट करके अपने शोक संदेश में कहा, “प्रसिद्ध मीडिया पत्रकार रोहित सरदाना जी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। रोहित का जाना पत्रकारिता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति।”

संबंधित समाचार