बरेली: प्रेम विवाह के 12 दिन बाद ही महिला को पीटकर निकाला
बरेली, अमृत विचार। पड़ोसी के साथ किया प्रेम विवाह 12 दिन भी सही से नहीं चल सका। ससुरालियों ने महिला को पीटकर निकाल दिया। कहा कि जब तक वह दहेज में 6 लाख रुपये नहीं लेकर आएगी तब तक घर में नहीं आने देंगे। महिला ने आरोपी ससुरालियों की शिकायत पुलिस से की है। बहेड़ी …
बरेली, अमृत विचार। पड़ोसी के साथ किया प्रेम विवाह 12 दिन भी सही से नहीं चल सका। ससुरालियों ने महिला को पीटकर निकाल दिया। कहा कि जब तक वह दहेज में 6 लाख रुपये नहीं लेकर आएगी तब तक घर में नहीं आने देंगे। महिला ने आरोपी ससुरालियों की शिकायत पुलिस से की है।
बहेड़ी निवासी काजल का वहीं के रहने वाले रवि कुमार के साथ प्रेम प्रसंग था। उन्होंने 16 अप्रैल को आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। दोनों सुभाषनगर में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे। शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे खर्चे के लिए रुपये देने भी बंद कर दिये।
आरोप है कि 28 अप्रैल को उसके ससुराल के लोग उसके कमरे पर आए और उसके साथ मारपीट कर दहेज में 6 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसका जेवर और घर में रखी नकदी भी लूट ली। कहा कि जब तक दहेज में 6 लाख रुपये नहीं मिल जाते तब तक वह उनके घर की बहू नहीं बन सकती। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में की है।
