यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 15 दिनों तक यूपी से इन राज्यों के लिए नहीं चलेंगी रोडवेज की बसें
लखनऊ। कोरोना महामारी के बीच यूपी रोडवेज की बसें राज्य की सीमा से बाहर नहीं जाएंगी। योगी सरकार के फैसले पर परिवहन निगम के एमडी धीरज साहू ने यूपी परिवहन निगम की बसों को छह राज्यों के बीच संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में अब परिवहन निगम की बसें 15 दिनों तक …
लखनऊ। कोरोना महामारी के बीच यूपी रोडवेज की बसें राज्य की सीमा से बाहर नहीं जाएंगी। योगी सरकार के फैसले पर परिवहन निगम के एमडी धीरज साहू ने यूपी परिवहन निगम की बसों को छह राज्यों के बीच संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में अब परिवहन निगम की बसें 15 दिनों तक यूपी से अंतरराज्यीय बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है।
रोडवेज प्रशासन ने अंतरराज्यीय बसों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिए है। रोडवेज के एमडी ने शासन के फैसले के बाद सोमवार को सरकुलर जारी करते हुए प्रदेश भर से संचालित दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ राज्यों के बीच रोडवेज बसों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
यूपी के इन-इन जनपदों से दूसरें राज्यों में जाती थी बसें
लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, सहारनपुर, बरेली, आगरा, मुरादाबाद, झांसी, मेरठ, मथुरा व कौशांबी बस अड्डे से छह राज्यों के बीच रोजाना 2000 बसें आवागमन करती हैं। इनमें वोल्वो, शताब्दी, एसी स्लीपर, पिंक बस व एसी जनरथ बसें शामिल रही। इन बसों को आगामी 15 दिनों के लिए संचालन रोक दिया गया है।

लखनऊ से चार राज्यों के बीच चलती हैं बसें
-बिहार के पटना और गया के बीच 2 बसें
-राजस्थान के कोटा के बीच 2 बसें
-उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार के बीच 4 बसें
-दिल्ली के आन्नद विहार बस अड्डे से 24 बसें

एडवांस टिकट बुकिंग का रिफंड एक सप्ताह में
बसों में जिन यात्रियों ने एडवांस टिकटों की बुकिंग कराई है। उन यात्रियों को टिकट का रिफंड एक सप्ताह में उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगा। इस संबंध में प्रधान प्रबंधक संचालन डीवी सिंह ने प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है।
