बरेली में इन 31 वैक्सीनेशन सेंटर पर लगेगा 18-44 उम्र के 4 हजार लोगों को टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार से जिले के 31 केंद्रों पर 4000 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में युवाओं की जागरुकता के चलते कैंट जनरल हास्पिटल, …

बरेली, अमृत विचार। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार से जिले के 31 केंद्रों पर 4000 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में युवाओं की जागरुकता के चलते कैंट जनरल हास्पिटल, रेलवे हास्पिटल, जिला अस्पताल व सीबीगंज यूपीएचसी को भी वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया है। यहां 18 वर्ष से अधिक के 460 युवाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को भी चयनित किया गया है। वैक्सीनेशन को लेकर सभी सीएचसी-पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह दस बजे से कोविन एप की वेबसाइट पंजीकरण होना शुरु हो जाएगा।

इन केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन
जिला महिला अस्पताल 120, बानखाना 100, सुभाष नगर 100, बाकरगंज 100, पुराना शहर 100, जगतपुर 100, सिविल लाइन 100, इज्जतनगर 100, मढ़ीनाथ 100, फरीदपुर 200, बिथरी चैनपुर 200, नबावगंज 150, भमौरा 150, रामनगर 100, भोजीपुरा 200, फतेहगंज 200, मीरगंज 150, बहेड़ी 150, क्योलड़िया 100, आवंला 100, क्यारा 100, मझगवां 100, शेरगढ़ 100, कुआडांडा 100, रिच्छा 100, एयरफोर्स स्टेशन 100, मिलिट्री हास्पिटल 100, कैंट जनरल हास्पिटल 120, रेलवे हास्पिटल 100,जिला अस्पताल 120,सीबीगंज 120।

संबंधित समाचार