मेदांता अस्पताल के आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं आजम खान, बेटे की तबीयत में सुधार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और इस समय उनकी तबीयत ज्यादा खराब है। उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल के कोविड आईसीयू में इलाज चल रहा है। अस्पताल की क्रिटिकल केयर टीम चौबीसों घंटे आजम खान की तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं। …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और इस समय उनकी तबीयत ज्यादा खराब है। उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल के कोविड आईसीयू में इलाज चल रहा है। अस्पताल की क्रिटिकल केयर टीम चौबीसों घंटे आजम खान की तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं।

मेदांता अस्पताल की तरफ से आज आजम खान और उनके बेटे के इलाज के संबंध में मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है। जिसमें ये बताया गया है कि ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत के चलते आजम को कोविड आईसीयू में रखा गया हैं।

डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। जो उनके स्वास्थ्य पर नजर रखें हुए है। वहीं उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है। अभी उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में ही रखा गया है।

बता दें कि रामपुर जेल में तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद आजम खान की सहमति से उन्हें और उनके बेटे दोनों को रविवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संबंधित समाचार