सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश, कोविड अस्पतालों में लगाए जाएं कैमरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। नए मामले सामने आने के साथ ही मरीजों की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को हर हाल में कोरोना का संक्रमण रोकने के निर्देश दिए है। सीएम योगी ने आज कहा कि जिलों …

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। नए मामले सामने आने के साथ ही मरीजों की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को हर हाल में कोरोना का संक्रमण रोकने के निर्देश दिए है।

सीएम योगी ने आज कहा कि जिलों में रैपिड रिस्पांस टीमों (आरआरटी) व निगरानी समितियों की संख्या बढ़ाई जाए। कोविड अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। कोविड प्रबंधन और कांटैक्ट ट्रेसिंग में लापरवाही अक्षम्य होगी।

हर कोविड अस्पताल में मरीजों के संबंध में जानकारी उनके स्वजन को जरूर दी जाए। होम आइसोलेशन में रहने वालों से सांसद व विधायक भी बात करें और उनका हौसला बढ़ाएं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सभी का नंबर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएगा।

सोमवार को राज्य में 278 संक्रमितों की मौत

यूपी में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब कमी देखने को मिल रही है। सोमवार को 24 घंटे के दौरान यहां कोरोना संक्रमण के 21,331 मामले सामने आए। इसके अलावा इस अवधि में 278 लोगों की मौत भी हो गई। अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य ) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 278 संक्रमितों की मौत हो गयी है और 21,331 नये संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 21,331 नये संक्रमितों के मुकाबले 29,709 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 12,83,754 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

लखनऊ में सुधार, मेरठ ने बढ़ाई टेंशन

राहत भरी बात रही कि राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। बीते 24 घंटे में यहां कोरोना संक्रमण के 1,274 नए मामले सामने आए जबकि 26 मरीजों की मौत हो गई।

हालांकि, पश्चिमी यूपी के मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण ने टेंशन बढ़ा दी है। यूपी में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामलों के मामले में मेरठ टॉप पर पहुंच गया है। सोमवार को मेरठ में राज्यम में सर्वाधिक नये मरीज 2,269 मिले हैं।

इसके अलावा गोरखपुर में 1031, गौतमबुद्धनगर में 1,026 मरीज मिले। वहीं, बाकी जिलों में इसकी संख्या एक हजार से नीचे हो गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक कानपुर नगर में 30 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके अलावा झांसी में 16, आजमगढ़ में 15, हरदोई और गोंडा में 12-12 तथा गौतम बुद्ध नगर में 10 और मरीजों की मौत हो गई।

 

संबंधित समाचार