आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकराई, पति-पत्नी की तड़पकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ठठिया थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बुरी तरह से जख्मी होने के कारण पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुड़गांव से रवि कुमार अपनी पत्नी गुंजन के साथ कार से अपने घर गोण्डा जा रहे थे। जैसे ही कार ठठिया थाना …

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ठठिया थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बुरी तरह से जख्मी होने के कारण पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुड़गांव से रवि कुमार अपनी पत्नी गुंजन के साथ कार से अपने घर गोण्डा जा रहे थे।

जैसे ही कार ठठिया थाना क्षेत्र के पास पहुंची। अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान मौके पर ही पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया। जबकि दोनों बच्चे एवं ड्राइवर राजन जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ठठिया थानाध्यक्ष समेत यूपी डेटा कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने एंबुलेंस की मदद से सभी को तिर्वा की राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने रवि कुमार एवं पत्नी गुंजन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी उनके परिवार वालों को दे दी है। उनके शवों को मार्चुरी में रखवा दिया गया है।

संबंधित समाचार