बरेली: अब फंगल संक्रमण के इंजेक्शन देने के नाम पर ठगी
बरेली, अमृत विचार। संक्रमित को इंजेक्शन दिलाने के नाम पर दिल्ली में एक व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी की गई। ऑनलाइन रुपये भेजने के बावजूद मरीज तक इंजेक्शन नहीं पहुंचा। जब उसने जांच की तो पता चला की बरेली का युवक ऑनलाइन ठगी कर रहा है। इसके बाद उसने बरेली पुलिस समेत डीजीपी से ट्वीट कर …
बरेली, अमृत विचार। संक्रमित को इंजेक्शन दिलाने के नाम पर दिल्ली में एक व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी की गई। ऑनलाइन रुपये भेजने के बावजूद मरीज तक इंजेक्शन नहीं पहुंचा। जब उसने जांच की तो पता चला की बरेली का युवक ऑनलाइन ठगी कर रहा है। इसके बाद उसने बरेली पुलिस समेत डीजीपी से ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है।
गंभीर संक्रमण में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन के नाम पर ठगी की यह शिकायत पटना के ऋषभ सेठ ने ट्विटर के माध्यम से बरेली पुलिस से की है। इसमें उन्होंने व्हाट्सएप द्वारा ठग से हुई बातचीत और उनसे गूगल पे के माध्यम से भेजे गए रुपयों का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। इसमें बताया है कि सौदा ग्रेटर नोएडा के एवेन्यू गौर सिटी में 12 इंजेक्शन पहुंचाने के लिए किया गया। दस प्रतिशत रुपये एडवांस देने की बात की गई और पीड़ित व्यक्ति ने दस हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए।
इसके बाद रविवार सुबह 8 बजे तक इंजेक्शन देने का वादा किया गया लेकिन उससे पहले ही रुपये लेने वाले डीलर से संपर्क बंद हो गया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि ठगी करने वाला बरेली का है। इसके बाद पीड़ित ने बरेली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
