यूपी के राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन, गुरुग्राम के मेदांता में चल रहा था इलाज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद से वह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वह 29 अप्रैल को कोविड पॉजिटिव हुए थे और तभी से अस्पताल में एडमिट थे। उनके निधन की …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद से वह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वह 29 अप्रैल को कोविड पॉजिटिव हुए थे और तभी से अस्पताल में एडमिट थे। उनके निधन की खबर से उनके प्रशंसकों और करीबियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
विजय कश्यप यूपी के मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा से विधायक थे। विजय कश्यप योगी सरकार में बाढ़ एवं नियंत्रण राज्य मंत्री थे। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से पिछले एक महीने में एक मंत्री समेत बीजेपी के पांच विधायकों की जान जा चुकी है। 23 अप्रैल को लखनऊ पश्चिम के विधायक सुरेश श्रीवास्तव और औरैया के रमेश चंद्र दिवाकर, 28 अप्रैल को बरेली के नवाबगंज से विधायक केसर सिंह गंगवार, 7 मई को रायबरेली की सलोन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी और 17 मई को मंत्री/ विधायक विजय कश्यप का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था।
