मुरादाबाद : अश्लील हरकत का विरोध करने पर युवक ने युवती को पीटा, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में अश्लील हरकत का विरोध करने पर युवक ने युवती को घर में खींच लिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ ही उसके साथ मारपीट की। दुराचार की नीयत से उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण आए तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों के साथ …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में अश्लील हरकत का विरोध करने पर युवक ने युवती को घर में खींच लिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ ही उसके साथ मारपीट की। दुराचार की नीयत से उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण आए तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हारकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को पत्र दिया है।

मामला मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम याकूतपुर छपर्रा का है। यहां पर रहने वाली युवती के अनुसार वह दलित जाति से है। उसके घर के पास रहने वाले दूसरे समुदाय का युवक उस पर बुरी नीयत रखता है। आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। परिजनों ने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की। लेकिन, उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। युवती के अनुसार 11 मई को उसके पिता दवा लेने गए थे। वह घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। इस बीच आरोपी व उसके परिजन आ गए और उसे जबरन खींचकर अपने घर ले गए। वहां पर कुछ लोग पहले से ही मौजूद थे।

आरोप है कि सभी ने मारपीट की और युवक ने बुरी नीयत से उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण आए तो सभी ने धमकाते हुए उसे भगा दिया। घर आने पर उसने परिजनों को इस विषय में बताया। रिपोर्ट दर्ज कराने मूंढापांडे थाने पहुंची तो आरोप है कि पुलिस ने अपनी मर्जी से तहरीर लिखवाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसका कहना है कि अब वे लोग उसका घर जलाने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

संबंधित समाचार