बरेली: पैसा बोलता है साहब… बाहरवाली ने पति को छोड़ने के घरवाली से मांगे दो लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेटी के जन्म लेने के बाद एक पिता की किसी दूसरी युवती से प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा और फिर दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रेमनगर …

बरेली, अमृत विचार। बेटी के जन्म लेने के बाद एक पिता की किसी दूसरी युवती से प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा और फिर दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रेमनगर की बीडीए कॉलोनी निवासी नीतू सक्सेना ने बताया कि उन्होंने बेटी मानसी की शादी अप्रैल 2019 में किला क्षेत्र में बच्चा जेल के सामने रहने वाले शिवम से की थी। शादी के कुछ समय बाद मानसी ने एक बेटी को जन्म दिया लेकिन पति शिवम, सास पूनम, ननद पूजा और अन्य इससे खुश नहीं थे। इसके बाद दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। बेटी के जन्म के बाद शिवम के एक युवती के साथ संबंध बने। विरोध करने पर मानसी को पीटा जाने लगा और घर से निकाल दिया।

आरोप है कि घर से निकालने के बाद शिवम दूसरी युवती के साथ रहने लगा। इस बीच दूसरी महिला ने कई बार मानसी को फोन करके गाली-गलौज की और उससे कहा कि शिवम से संबंध खत्म करने के लिए उसे दो लाख रुपये चाहिए। इस पर किसी तरह मानसी ने परिवार से छिपकर उसे 50 हजार रुपये भी दे दिए। लेकिन इसके बावजूद उसकी मांग नहीं रुकी।

अब वह लगातार अपनी पत्नी को फोन कर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म