बरेली: जाएं तो जाएं कहां…पहले लिया गोद, 16 साल की हुई तो बदल गई पिता की नजर, अब घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक दंपति ने तीन साल की बच्ची को गोद लिया था। वह अब 16 साल की है। जो पिता बनकर उसे घर लाए थे अब वही उसपर बुरी नजर रखते हैं। लड़की जब विरोध करती है तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। अब किशोरी ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर …

बरेली, अमृत विचार। एक दंपति ने तीन साल की बच्ची को गोद लिया था। वह अब 16 साल की है। जो पिता बनकर उसे घर लाए थे अब वही उसपर बुरी नजर रखते हैं। लड़की जब विरोध करती है तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। अब किशोरी ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

हाफिजगंज के कुंवरपुर बंजरिया निवासी एक किशोरी बुधवार दोपहर एसएसपी ऑफिस पहुंची और बताया कि जब वह तीन साल की थी तब उसे गांव के ही रहने वाले एक दंपति ने गोद लिया था। अब उसकी उम्र 16 साल है। बताया कि कुछ समय पहले उसके गोद लिए पिता ने मां को तलाक दे दिया।

इसके बाद से वह उसपर बुरी नजर रखने लगा। कई बार उसके साथ छेड़खानी भी की। जब विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दे रहा है। अब घर से भी निकाल दिया है। अब लड़की के सामने मुश्किल यह है कि वह जाए तो जाए कहां। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार