बरेली: दवा ग्राम केंद्र से घर बैठे मिलेंगी जेनरिक दवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अब गांवों के लोगों को सस्ती जेनरिक दवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें घर बैठे ये दवाएं आसानी से मिल सकेंगी। इसके लिए गांवों में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर पर दवा ग्राम केंद्र खोले जाएंगे। दवा ग्राम केंद्र खेलने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। अगले माह तक दवा …

बरेली, अमृत विचार। अब गांवों के लोगों को सस्ती जेनरिक दवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें घर बैठे ये दवाएं आसानी से मिल सकेंगी। इसके लिए गांवों में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर पर दवा ग्राम केंद्र खोले जाएंगे। दवा ग्राम केंद्र खेलने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। अगले माह तक दवा केंद्रों का संचालन शुरू हो जाएगा। मौजूदा समय में सीएससी पर वैक्सीनेशन के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है, क्योंकि गांव वालों को पहले रजिस्ट्रेशन कराने में दिक्कतें आ रही थीं।

सीएससी उप्र पश्चिम के प्रबंधक नवल किशोर शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा संचालित सीएससी पर कई तरह की सुविधांए दी जा रही हैं। आने वाले दिनों में जन औषधि केंद्र की तरह दवा ग्राम केंद्र खोले जाएंगे। यहां पर जेनरिक दवाएं सस्ते दामों पर उपलब्ध करायी जाएंगी। शुरुआत में ब्लॉक स्तर पर एक दवा ग्राम केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए पंजीकरण चल रहे हैं।

पंजीकरण के लिए मेडिकल स्टोर संचालन के नियमों का पालन करना होगा। उसे स्वयं का या फिर किसी का बी-फार्मा या डी-फार्मा का सर्टिफिकेट लगाना होगा। मेडिकल डिस्प्ले रैक, 150 स्क्वायर फिट का क्षेत्रफल भी दिखाना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने पर उसे केंद्र संचालित करने दिया जाएगा। धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दवा ग्राम केंद्र खोलकर गांव वालों को लाभ पहुंचाया जा सके।

बताया कि मौजूदा समय में गांव वालों से मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं के अधिक दाम वसूल लेते हैं। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। बताया कि दवा ग्राम केंद्र से सिर्फ मरीजों को ही दवा मिलेगी। उन्हें डॉक्टर का पर्चा दिखाना होगा। किसी मेडिकल स्टोर संचालक को यहां से दवा नहीं दी जाएगी।

वीएलई ने कराए रजिस्ट्रेशन
वैक्सीनेशन को रफ्तार देने के लिए सभी सीएससी पर पंजीकरण कराया जा रहा है। सीएससी उत्तर प्रदेश की ओर से बुधवार को सभी वीएलई (विजेल लेवल इंटरप्रेन्योर) यानी सीएससी संचालकों को कम से कम 10 लोगों के रजिस्ट्रेशन के निर्देश दिए गए। नवल किशोर ने बताया कि सीएससी पर टीकाकरण के लिए लगातार रजिसट्रेशन बढ़ाए जा रहे हैं। अब तक तीन हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन कराए जा चुके हैं। सीएससी केंद्र खोलने का भी आदेश जारी हो गया है। इससे वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ेगी।

संबंधित समाचार