सिटी बस में बेटिकट यात्री मिले तो चालकों-परिचालकों को नहीं मिलेगा उत्कृष्ट योजना का लाभ
लखनऊ। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज निगम की ओर से संचालित महानगर बस में अगर एक भी यात्री बिना टिकट सफर करते हुए पकड़े गए तो चालकों व परिचालकों को उत्कृष्ट योजना का लाभ नहीं मिलेगा। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट में तैनात चालक परिचालकों को इस योजना के तहत हर महीने 17000 हजार रुपये फिक्स वेतन मिलता है। …
लखनऊ। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज निगम की ओर से संचालित महानगर बस में अगर एक भी यात्री बिना टिकट सफर करते हुए पकड़े गए तो चालकों व परिचालकों को उत्कृष्ट योजना का लाभ नहीं मिलेगा। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट में तैनात चालक परिचालकों को इस योजना के तहत हर महीने 17000 हजार रुपये फिक्स वेतन मिलता है। एमडी की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देश में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
वहीं कोरोना महामारी को देखते हुए पूर्व में हुए लॉकडाउन व वर्तमान में कोरोना कर्फ्यू को देखते हुए उक्त योजना की भी गणना जून 2020 से मार्च 2021 के बीच की जाएगी। इस संबंध में सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पल्लव बोस ने गोमतीनगर सिटी बस डिपो और दुबग्गा इलेक्ट्रिक बस डिपो में तैनात कर्मियों को इसी आधार पर योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश एआरएम को दिए गए है।
जितने यात्री बेटिकट उतने महीने बाद मिलेगा लाभ
-एक बिना टिकट यात्री मिले तो एक माह बाद
-दो यात्री बिना टिकट मिले तो दो माह बाद
-तीन यात्री बिना टिकट मिले तो तीन माह बाद
-इससे ज्यादा बिना टिकट पर संविदा समाप्त
कर्मियों पर दबाव बनाने के लिए जारी किया आदेश
यह योजना वर्ष 2018 से लागू है। जबरन कर्मियों पर दबाव बनाने के लिए योजना को बिना मंडलायुक्त के दिशा निर्देश पर आगे बढ़ा दिया है। सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ के दुबग्गा शाखाध्यक्ष व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय सचिव राजकमल सिंह का कहना है कि ये नियम परिवहन निगम में भी लागू नहीं है। जिसका कर्मचारी विरोध करेंगे।
