फटे हुए जूते ठीक करने को मजबूर हुआ यह क्रिकेटर, लिखा भावुक पोस्ट तो मिला स्पॉन्सर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरारे।  जिम्बाब्वे के बल्लेबाज रेयान बर्ल ने देश के क्रिकेट की खस्ताहाल की ओर ध्यान खींचते हुए अपने फटे हुए जूतों की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करके राष्ट्रीय टीम के लिए प्रायोजक लाने की भावुक अपील की है।  बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज रेयान बर्ल ने जिम्बाब्वे की ओर से तीन टेस्ट, 18 वनडे …

हरारे।  जिम्बाब्वे के बल्लेबाज रेयान बर्ल ने देश के क्रिकेट की खस्ताहाल की ओर ध्यान खींचते हुए अपने फटे हुए जूतों की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करके राष्ट्रीय टीम के लिए प्रायोजक लाने की भावुक अपील की है।  बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज रेयान बर्ल ने जिम्बाब्वे की ओर से तीन टेस्ट, 18 वनडे इंटरनेशनल और 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।

उन्होंने अपने जूतों की तस्वीर, गोंद और इसे ठीक करने के लिए कुछ सामान की तस्वीर ट्वीट की है। जब कुछ क्रिकेट बोर्ड प्रायोजन से ही करोड़ों डॉलर कमा रहे हैं तब बर्ल ने ट्वीट करके पूछा, ‘क्या कोई संभावना है कि हमें कोई प्रायोजक मिले, जिससे कि हमें प्रत्येक सीरीज के बाद अपने जूते चिपकाने नहीं पड़ें।

बर्ल ने लिखा, ‘अगर हमें प्रोयजक मिल जाते हैं तो हम लोगों को हर सीरीज के बाद अपने जूतों को गोंद से ठीक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2019 में सरकार के दखल के कारण जिम्बाब्वे के क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया था और उसे टी 20 विश्व के क्वॉलिफायर्स में हिस्सा लेने नहीं दिया था।

स्पॉन्सर मिलते ही हुए भावुक
विश्व कप 1983 से पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय टीम का दर्जा हासिल करने वाले जिम्बाब्वे को 1992 में टेस्ट दर्जा मिला, लेकिन पिछले कुछ समय से टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूझ रही है। बर्ल ने इसके बाद ट्वीट कर कहा, ‘मुझे यह बताते हुए काफी गर्व हो रहा है कि मैं पूमा टीम के साथ जुड़ रहा हूं। यह सभी आप प्रशंसकों की वजह से हुआ है, जिन्होंने पिछले 24 घंटे में मेरा समर्थन किया। मैं आप सभी का आभारी हूं। पूमा को धन्यवाद।

हालांकि, अक्टूबर में जिम्बाब्वे पर से निलंबन हटा दिया गया था लेकिन कोरोना के कारण उसके ज्यादातर दौरे रद्द हो गए थे जिसमें भारत के साथ अगस्त 2020 में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज भी शामिल थी। हाल ही में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था और उसे दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से और टी 20 सीरीज में 2-1 से हराया था।

संबंधित समाचार