बाहुबली मुख्तार अंसारी की सुनवाई टली, हत्या का षड्यंत्र रचने का है आरोप
आजमगढ़। पूर्वांचल के बाहुबली विधायक मुख्तार की पेशी सोमवार को लिंक फेल होने के कारण नहीं हो सकी। गैंगस्टर कोर्ट में अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश अनिल वर्मा व रवीश कुमार अत्री दोपहर में दो बजे मौजूद रहे, लेकिन तकनीकी बाधा दूर न हो पाने के कारण सुनवाई की तिथि 25 मई कर दी …
आजमगढ़। पूर्वांचल के बाहुबली विधायक मुख्तार की पेशी सोमवार को लिंक फेल होने के कारण नहीं हो सकी। गैंगस्टर कोर्ट में अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश अनिल वर्मा व रवीश कुमार अत्री दोपहर में दो बजे मौजूद रहे, लेकिन तकनीकी बाधा दूर न हो पाने के कारण सुनवाई की तिथि 25 मई कर दी गई।
क्या है ये पूरा मामला
वर्ष 2014 में आजमगढ़ के तरवां थाना अंतर्गत ऐराखुद गांव में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या की गई थी। उसमें मुख्तार अंसारी को हत्या का षड्यंत्र रचने के लिए 120 बी के तहत नामजद किया गया था।
उसी मामले में पुलिस ने मुख्तार समेत नौ लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। उसी मामले में आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्तार की रिमांड पर सुनवाई होनी थी।
