बरेली: अब सफर होगा और भी आसान, एक क्लिक पर मिलेगी सारी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। किसी नई ट्रेन की सूचना हो या फिर बस बुकिंग, होटल बुकिंग, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी चाहिए हो तो अब सबकुछ बहुत आसान होने वाला है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अब पुश नोटिफिकेशन नाम से यात्रियों के लिए एक सेवा शुरू करने जा रहा है। जिसके …

बरेली,अमृत विचार। किसी नई ट्रेन की सूचना हो या फिर बस बुकिंग, होटल बुकिंग, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी चाहिए हो तो अब सबकुछ बहुत आसान होने वाला है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अब पुश नोटिफिकेशन नाम से यात्रियों के लिए एक सेवा शुरू करने जा रहा है। जिसके बाद यात्रियों को अलग-अलग एप और इंटरनेट की खाक छानने की जरूरत नहीं होगी। सभी कुछ एक क्लिक पर यात्रियों के लिए मिल जाएगा।

रेलवे अधिकारियों की मानें तो आईआरसीटीसी की पुश नोटिफिकेशन सेवा एक पॉप-अप सेवा होगी। जिसे स्वीकार करने के बाद यात्रियों को फोन पर ही संबंधित रूट की नई ट्रेन और खाली सीटों की जानकारी मिल सकेगी। ट्रेनों में बर्थ की उपलब्धता और कंफर्मेशन की संभावना के बारे में मोबाइल संदेश के जरिये यात्रियों को अपडेट कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं यात्री इसी नोटिफिकेशन सेवा के जरिए धार्मिक, पर्यटन स्थलों आदि के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।

अधिकारियों की मानें तो यह सेवा यात्रियों के लिए एकदम मुफ्त है। पुश नोटिफिकेशन के पॉप-अप पर क्लिक करने के बाद संबंधित सूचना या जानकारी उपयोगकर्ताओं के ब्राउजर पर दिखाई देने लगेगी।

इन सेवाओं का ले सकेंगे लाभ
आईआरसीटीसी ट्रेन की नियमितता, नई ट्रेन चलने की खबर, खाली सीटों की जानकारी, ट्रेन के अलावा एयर टिकट बुकिंग संबंधी जानकारी, होटल, कार बुकिंग के अलावा बस बुकिंग सेवाएं व कैटरिंग सेवाओं के साथ-साथ टूर पैकेजेस की भी जानकारी बहुत ही आसानी से मिलेगी।

संबंधित समाचार