मेरठ में ब्लैक फंगस के एक दिन में मिले 20 नए मरीज, लोगों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज मिले हैं। अब तक कुल 129 मरीज मिल चुके हैं। 19 मरीज मेडिकल कॉलेज आौर एक आनंद अस्पताल में भर्ती हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ब्लैक फंगस के 10 लोगों की मृत्यु दर्शा रहा है। एक मरीज की छुट्टी हुई है। इस तरह …

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज मिले हैं। अब तक कुल 129 मरीज मिल चुके हैं। 19 मरीज मेडिकल कॉलेज आौर एक आनंद अस्पताल में भर्ती हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ब्लैक फंगस के 10 लोगों की मृत्यु दर्शा रहा है।

एक मरीज की छुट्टी हुई है। इस तरह 33 की छुट्टी हो चुकी है। 86 सक्रिय मामले हैं। मेडिकल में अब तक 87 मरीज भर्ती हो चुके हैं। फिलहाल 65 मरीज भर्ती हैं। बाकी मरीज निजी अस्पतालों में हैं।

मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड प्रभारी डा. धीरज बालियान ने बताया कि मेडिकल कालेज में ब्लैक फंगस के नए मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। उनके लिए दो वार्ड बनाए गए हैं। ब्लैक फंगस के मरीजों में से 32 कोरोना संक्रमित, जबकि 28 नान कोविड हैं।

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि फंगस की दवा एंफोटेरिसिन बी की भारी कमी है। पिछले दो दिनों में महज 50 वायल इंजेक्शन मिला। बताया कि अगर 60 मरीजों के अनुपात से देखा जाए तो रोजाना चार इंजेक्शन लगने चाहिए। यानी पांच दिनों की डोज के लिए भी एक हजार से ज्यादा वायल की जरूरत है।

सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि मेडिकल कालेज में 19 नए मरीज भर्ती हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 65 पहुंची है। मेरठ के 11 स्वास्थ्य केंद्रों ने ब्लैक फंगस के मरीजों की रिपोर्ट दी है, जिसमें आनंद अस्पताल में सर्वाधिक 18 मिले।

संबंधित समाचार