26 मई से यूपी में दिखेगा चक्रवात ‘यास’ का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर उत्तर प्रदेश में भी नजर आने वाला है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी करने का काम किया गया है। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी के अनुसार इन 27 जिलों में 28 मई तक तूफान …

लखनऊ। चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर उत्तर प्रदेश में भी नजर आने वाला है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी करने का काम किया गया है। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी के अनुसार इन 27 जिलों में 28 मई तक तूफान के कारण बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन 27 जिलों में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, महराजगंज ,मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, आंबेडकरनगर, और कुशीनगर का नाम शामिल है।

लखनऊ तक यास का असर : चक्रवात ‘यास’ का असर 28 मई से पूर्वी उत्तर प्रदेश में नजर आयेगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इसका असर वाराणसी व आसपास के जिलों के साथ ही गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ तक नजर आ सकता है। जैस-जैसे यह पश्चिम की ओर बढ़ेगा इसका असर कम होता चला जाएगा।

तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना

बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर और मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय ने चक्रवात ‘यास’ को लेकर कहा है कि इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है जिस क्षेत्र में हवा का दवाब कम होगा, वहां तेज बारिश भी होने के आसार हैं।

मई में आए दिन बदलते मौसम को देखते हुए ये कयास लगाये जा रहे हैं कि इसका प्रभाव मॉनसून पर पडेगा और इस बार मानसून जल्द आसकता है। लेकिन मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि समय से पहले मानसून के आने की उम्मीद कम है। लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में 20 जून के आसपास मानसून आने की सामान्य तारीख है और फिलहाल इसके प्रदेश में समय से पहले सक्रिय होने के आसारनजर नहीं आ रहे हैं।

संबंधित समाचार