बरेली: छह दिन पहले हुई थी ममता की मौत, शरीर पर मिले चोटों के निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। करेली गांव में महिला की मौत के बाद उसका पति शव के साथ छह दिन तक घर में रहता रहा। बदबू आने पर पड़ोसियों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया था। जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला की मौत छह दिन पहले ही हो गई थी। शरीर पर …

बरेली, अमृत विचार। करेली गांव में महिला की मौत के बाद उसका पति शव के साथ छह दिन तक घर में रहता रहा। बदबू आने पर पड़ोसियों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया था। जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला की मौत छह दिन पहले ही हो गई थी। शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। पुलिस महिला के पति से पूछताछ में लगी हुई है। महिला के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय में पेश होकर पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद एसएसपी ने सुभाषनगर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली गांव में मंगलवार की शाम 25 साल की ममता का शव उसके घर पर ही बेड की नीचे पुलिस को सड़ी हुई हालात में मिला था। वह अपने पति मनोज के साथ ससुराल में रहती थी। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति को हिरासत में लिया था। मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया था।

बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं मगर कोई निशान ऐसा नहीं है, जिसे मौत का कारण माना जा सके। इसलिए विसरा सुरक्षित किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति मानसिक रूप से कमजोर है। उसने पत्नी की मौत के बाद आसपास के लोगों को सूचना दी थी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे मानसिक समझकर बात को झूठा समझा था।

सुभाषनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाही की जाएगी। विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार