सीने में दर्द के बाद अनुराग कश्यप की हुई एंजियोप्लास्टी, डॉक्टर्स ने दी आराम करने की सलाह
मुंबई। मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। वो अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अब धीरे-धीर उनकी हालत में सुधार हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते अनुराग कश्यप के सीने में हल्के दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्होंने जांच कराई। जांच में पता चला …
मुंबई। मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। वो अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अब धीरे-धीर उनकी हालत में सुधार हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते अनुराग कश्यप के सीने में हल्के दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्होंने जांच कराई। जांच में पता चला कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज है, जिसके बाद डॉक्टर्स ने सर्जरी की सलाह दी।
48 साल के अनुराग कश्यप प्रवक्ता ने कहा है कि उनकी सर्जरी हो गई है और उनकी तबीयत पहले से सुधार है। डॉक्टर्स ने एक हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद ही वो काम कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि अनुराग कश्यप मार्च महीने में अपनी अगली फिल्म ‘दोबारा’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू के साथ उनके ‘थप्पड़’ के सह-कलाकार पावेल गुलाटी हैं। फिल्म को एक थ्रिलर के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
हाल ही में अनुराग कश्यप उस वक्त फिर से चर्चा में आए थे जब उनके घर पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा था। इस छापेमारी के दौरान अनुराग कश्यप पुणे में तापसी पन्नू के साथ ‘दोबारा’ की शूटिंग में व्यस्त थे। अनुराग के साथ-साथ तापसी पन्नू के घर पर भी छापेमारी की गई थी। ऐसे में अधिकारियों ने दो दिनों तक अनुराग और तापसी से पुणे के एक पांच सितारा होटल में इस सिलसिले में पूछताछ की थी।
