बरेली: परीक्षाओं की अधिकारी ऑफिस में बैठकर करेंगे निगरानी
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक के कक्ष में सीसीटीवी कैमरों का बड़ा मॉनीटर लगाया गया है। साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के कक्ष में भी मॉनी लगाया जाएगा। प्रशासनिक भवन में अलग से कंट्रोल रूम …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक के कक्ष में सीसीटीवी कैमरों का बड़ा मॉनीटर लगाया गया है। साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के कक्ष में भी मॉनी लगाया जाएगा। प्रशासनिक भवन में अलग से कंट्रोल रूम तैयार हो रहा है। ऐसे में अब जब भी परीक्षाएं होंगी तो उनकी मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरों से भी जाएगी।
कंट्रोल रूम में निगरानी के साथ अधिकारी भी ऑफिस में बैठकर निगरानी कर सकेंगे। मॉनिटर पर महाविद्यालयों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज नजर आएगी। इसके आधार पर टीम भेजकर कार्रवाई की जा सकेगी। मालूम हो कि परीक्षाएं जून के तीसरे सप्ताह में कराने संभावना जतायी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन शासन के निर्देशों का इंतजार कर रहा है, जैसे ही शासन का निर्देश आता है परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। मालूम हो कि परिक्षाएं एक मई आयोजित होनी थी लेकिन कोरोना की वजह से रोक दी गई थी।
मौखिक परीक्षा के लिए तैयार नहीं हो रहे शिक्षक
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने फरवरी-मार्च माह में सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन कराया था। परीक्षाओं के बाद मौखिक व प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो गई थीं लेकिन कोरोना महामारी फैलने से प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाओं पर भी रोक लगा दी गई थी। कोरोना में कई शिक्षकों व उनके परिजन संक्रमित हुए तो कई की जान चली गई।
सेमेस्टर परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन होना है। इसके अलावा प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाएं भी होनी हैं लेकिन शिक्षक (एग्जामनर ) परीक्षा के लिए तैयार ही नहीं हो रहे हैं। कोई भी अपने शहर से दूसरे शहर में परीक्षा लेने जाने के लिए हामी नहीं भर रहा है। इसके चलते कापियां भी चेक नहीं हो पा रही हैं। हालांकि अभी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के द्वारा कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं, क्योंकि छात्रों को प्रमोट किया जाना है। इसके लिए शासन के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।
