लखनऊ: प्यार में पागल प्रेमिका ने साफ कर दी अपने ही घर की तिजोरी, ऐसे खुली पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना के रसूलपुर में एक बेटी अपने प्यार पागल होकर प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर की तिजोरी साफ कर दी। घटना से पहले प्रेमिका ने अपने माता- पिता को नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया और उसके बाद घटना को अंजाम दिया है। ये खुलासा गोसाईगंज थाने की पुलिस ने …

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना के रसूलपुर में एक बेटी अपने प्यार पागल होकर प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर की तिजोरी साफ कर दी। घटना से पहले प्रेमिका ने अपने माता- पिता को नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया और उसके बाद घटना को अंजाम दिया है। ये खुलासा गोसाईगंज थाने की पुलिस ने किया है।

दरअसल रसूलपुर में मेंथा कारोबारी मनोज के घर में लाखों की नगदी व जेवरातों की चोरी के मामले बीते गुरूवार को दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस जांच कर रही थी।

पुलिस ने जांच में पाया कि मनोज के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी कोई और नही बल्कि उसकी बेटी और उसका प्रेमी और उसके दो दोस्त हैं।

पुलिस ने व्यापारी मनोज की बेटी व उसके प्रेमी को एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। चोरी किए गए जेवरात व नगदी भी बरामद की है। वहीं इस मामले में एक अन्य युवक की तलाश जारी है।

बाप की गाढ़ी कमाई पर किया हाथ साफ

व्यापारी मनोज की 18 वर्षीय बेटी खुशबू ने अपने प्रेमी व दोस्तों के साथ मिलकर अपने बाप की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल दिया। वारदात की रूप रेखा तैयार कर बेटी ने बाप को काढ़े में नींद की गोलियां पिलाकर प्रेमी के साथ मिलकर अलमारी से 12 लाख कैश और करीब चार लाख रुपये के जेवर उड़ा दिए। सुबह बाप की आंख खुली तो अलमारी साफ देख कलेजा बैठ गया। गश खाकर गिरे और थोड़ी देर बाद होंश आया तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ है।

अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी खुशबू

खुशबू अपने प्रेमी विनय के साथ ब्याह रचाना चाहती थी, लेकिन बेटी की नाबालिग उम्र और उसके प्रेमी का चालचलन पसंद न आने से कारोबारी मनोज इसका विरोध कर रहे थे। इस साल बेटी की उम्र 18 वर्ष पूरी हो गई। अब वह अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता मिलने के लिए पिता पर काफी दबाव बनाने लगी थी।

लेकिन अपने पिता के गुस्से और लगातार हो रहे विरोध को देख उसने भागकर शादी करने की योजना बना ली। लेकिन जेब में फूटी कौड़ी न होने से भागकर शादी करना संभव नहीं हो रहा था अपने सपने को हकीकत में बदलने के लिए उसने फिल्मी अंदाज में योजना बनाई।

गुरुवार रात उसने बाप को पानी में नींद की गोलियां पिला दी। इसके बाद उसका प्रेमी घर में घुसा और अलमारी में रखे 12 लाख रुपये और गहने लेकर फूर्र हो गया। सुबह घरवाले जागे तो घर में चोरी की बात गांव भर में फैली।

बेटी से पूछताछ में प्रेम कथा हुई उजागर

पुलिस छानबीन करने पहुंची तो उन्हें देखते ही बेटी हड़बड़ा गई। कमरे में पड़ी अलमारी की चाबी, कोई सामान अपनी जगह से इधर-उधर न होने जैसे हालात देखकर पुलिस का शक बेटी पर ही गहराने लगा। काफी छानबीन के बाद बेटी को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसके लव स्टोरी की जानकारी हुई।

इस पर उसके प्रेमी के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि वह भी फरार है। जिसके बाद पुलिस ने व्यापारी की बेटी व उसके प्रेमी के कॉल रिकॉर्ड खंगालने शुरू किए और इस पूरे मामले से पर्दा उठ गया।

फरार की तलाश में जुटी पुलिस

गोसाईगंज पुलिस व साउथ जोन की साइबर सेल टीम ने इस मामले का खुलासा किया है। कारोबारी मनोज की बेटी खुशबू और उसके प्रेमी विनय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की वारदात ने शामिल विनय के एक दोस्त शुभम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य साथी रंजीत की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज