कोरोना ने छीन लिए जिन बच्चों के मां-बाप, ‘बाल सहायता योजना’ चलाकर बिहार सरकार थामेगी उनका हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसे बच्चे जिनके माता पिता दोनों की मृत्यु हो गई है और जिनमें से कम से कम एक की मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है, उन्हें ‘बाल सहायता योजना’ अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रुपये प्रतिमाह दिये जाने की घोषणा की है। नीतीश …

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसे बच्चे जिनके माता पिता दोनों की मृत्यु हो गई है और जिनमें से कम से कम एक की मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है, उन्हें ‘बाल सहायता योजना’ अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रुपये प्रतिमाह दिये जाने की घोषणा की है।

नीतीश ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ” ऐसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता पिता दोनों की मृत्यु हो गई, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो, उनको ‘बाल सहायता योजना’ अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा”।

उन्होंने कहा, “जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी। ऐसे अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकन कराया जाएगा”।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा