बरेली में कोरोना के 13 नए संक्रमित, दो मरीजों की मौत
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। बुधवार को जिले में 6634 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 13 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 6621 लोगों में संक्रमण नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार दो संक्रमितों की उपचार के …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। बुधवार को जिले में 6634 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 13 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 6621 लोगों में संक्रमण नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार दो संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों को कोरोना गाइडइलान का पालन करते हुए शव सौंप दिया गया। विभागीय अधिकारियों की ओर से संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
70 प्रतिशत युवा और 51 प्रतिशत बुजुर्ग ने लगवाई वैक्सीन
कोरोना से बचाव को वैक्सीनेशन कराने के लिए युवाओं का जोश बढ़ता जा रहा है। टीकाकरण केंद्रों पर युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों में भी टीका लगवाने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह के मुताबिक बुधवार को जिले में 10,004 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई।
जिले में 18 साल से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने का 8880 का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 7775 युवाओं ने सेंटरों पर पहुंचकर टीका लगवाया। करीब 70 फीसद युवा वैक्सीन लगवाने पहुंचे। वही, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण का आंकड़ा भी बढ़ गया। इस आयु वर्ग में 4500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से 2296 लोगों को टीका लगाया गया। यानी करीब 51 फीसद लोगों ने टीका लगवाया।
