चेन्नई के चिड़ियाघर में कोरोना वायरस से शेरनी की मौत, 9 अन्य शेर शेरनी भी संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक चिड़ियाघर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक शेरनी की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य जानवर संक्रमित पाए गए हैं। वंडालूर में अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान के अधिकारियों ने बताया कि ‘नीला’ नामक शेरनी की कोविड-19 के कारण बृहस्पतिवार को मौत हो गयी जबकि वहां मौजूद 11 …

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक चिड़ियाघर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक शेरनी की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य जानवर संक्रमित पाए गए हैं। वंडालूर में अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान के अधिकारियों ने बताया कि ‘नीला’ नामक शेरनी की कोविड-19 के कारण बृहस्पतिवार को मौत हो गयी जबकि वहां मौजूद 11 में से नौ शेर-शेरनी संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर चिड़ियाघर भी बंद पड़ा है। गौरतलब है कि हाल में हैदराबाद के नेहरू प्राणि उद्यान में आठ शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

संबंधित समाचार