कुशीनगर: दो ट्रकों की टक्कर, पहिये के नीचे कुचले ड्राइवर-खलासी की मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कुशीनगर। कुशीनगर में सुकरौली नेशनल हाईवे 28 ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। कसया से गोरखपुर की तरफ शुक्रवार तड़के चार बजे के करीब एक ट्रक जा रहा था। सुकरौली नेशनल …

अमृत विचार, कुशीनगर। कुशीनगर में सुकरौली नेशनल हाईवे 28 ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

कसया से गोरखपुर की तरफ शुक्रवार तड़के चार बजे के करीब एक ट्रक जा रहा था। सुकरौली नेशनल हाईवे स्थित ओवर ब्रिज के पश्चिमी छोर पर ट्रक रोककर ड्राइवर लाइट ठीक करने लगा। तभी एक दूसरे ट्रक पीछे से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। घटना में खड़े ट्रक के ड्राइवर और खलासी पहिये के नीचे कुचल गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और एनएचआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से दोनों ट्रकों को हटाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।

ट्रक खड़ा करके ड्राइवर लाइट ठीक करने लगा, तभी पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर।

मृतकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस
हादसे में ट्रक के ड्राइवर व खलासी की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं कर सकी है। फिलहाल मौके पर पहुंची हाटा कोतवाली थाने की पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

संबंधित समाचार