बरेली: केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार बोले- कोरोना से लड़ने के लिए सभी को टीका लगवाना जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नगर विधायक डा. अरुण कुमार के कार्यालय पर नौ दिनों से कोरोना टीकाकरण का शिविर आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण कराने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत की। संतोष गंगवार ने कहा कि टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। कोरोना से …

अमृत विचार, बरेली। नगर विधायक डा. अरुण कुमार के कार्यालय पर नौ दिनों से कोरोना टीकाकरण का शिविर आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण कराने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत की।

संतोष गंगवार ने कहा कि टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। कोरोना से लड़ने के लिए सभी को टीका लगवाना जरूरी है। शासन स्तर से कोविड-19 के अंतर्गत जारी निर्देशों का स्वतः पालन करना चाहिए। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि सबको मिलकर कोरोना को हराना है। मॉस्क लगाने के साथ दो गज की दूरी का पालन करें और टीकाकरण जरूर कराएं।

शिविर में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के 197 युवक-युवतियों एवं 45 वर्ष से ऊपर के 99 लोगों ने टीका लगवाया। कुल 296 लोगों का टीकाकरण हुआ। टीकाकरण शाम 5 बजे तक चला। स्वास्थ अधिकारी डा. विजेंद्र व उनकी पूरी टीम ने टीकाकरण कार्य किया। रविवार का अवकाश होने के कारण सोमवार को सुबह 10 बजे से 18 वर्ष से 45 वर्ष एवं 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण होगा।

संबंधित समाचार