हल्द्वानी: इंदिरा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सीएम समेत कई दिग्गत नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा की अंतिम यात्रा के दौरान जनसैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने हल्द्वानी पहुंचे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इंदिरा एक दलगत राजनीति से ऊपर उठ विकास के लिए लड़ती रही है उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इंदिरा हृदेयश का व्यक्तित्व ऐसा था कि वह दलगत …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा की अंतिम यात्रा के दौरान जनसैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने हल्द्वानी पहुंचे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इंदिरा एक दलगत राजनीति से ऊपर उठ विकास के लिए लड़ती रही है उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इंदिरा हृदेयश का व्यक्तित्व ऐसा था कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठ विकास के लिए लड़ती थी। उनका निधन एक बड़ी क्षति है।
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदेयश को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा कांग्रेस के बड़े नेताओं का घर पहुँचने का सिलसिला जारी था। बीजीपी प्रदेश अध्य्क्ष मदन कौशिक भी शोक जताने पहुँचे थे। जिला पंचायत अध्य्क्ष बेला तोलिया, पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा संग़ठन मंत्री सुरेश भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, समेत राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में आवास पर मौजूद थे।
अब हमारी कौन सुनेगा: आवास व स्वराज आश्रम में बड़ी संख्या में लोग नेता प्रतिपक्ष के अंतिम दर्शन को पहुँचे थे। उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते ही सभी की आंखें नम थी। उनका कहना था कि अब हमारी कौन सुनेगा।
बेटे सुमित ने बताया माताजी हर किसी की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण करती थी। माताजी घर पर पर जब भी रहती थी, घर पर आम जनमानस की भीड़ लगी होती थी। जनता से इतना प्रेम था कि अपने बेडरूम तक आम जनमानस की समस्या सुनती थीं।
इंदिरा हृदेयश पंचतत्व में विलीन
उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं हल्द्वानी विधायक डाॅ. इन्दिरा ह्दयेश का पार्थिव शरीर सोमवार को यहां चित्रशिला घाट पर पंचतत्व में विलीन को गया। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ डॉ. हृदयेश का अन्तिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को उनके तीनों बेटों सौरभ शर्मा, संजीव शर्मा तथा सुमित ह्दयेश ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस के जवानों की एक टुकड़ी ने उन्हें सलामी भी दी।
इससे पूर्व आज सुबह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, नैनीताल-उधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर डा.जोगेन्द्रपाल सिंह रौतेला, नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने डॉ. ह्दयेश के नैनीताल रोड स्थित आवास ‘संकलन’ पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डाॅ. ह्दयेश के निधन से प्रदेश को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि डाॅ. ह्दयेश ने पिछले चार दशकों से उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाई थी। वह एक कुशल प्रशासक तथा संसदीय ज्ञान की अच्छी जानकार थी।
रावत ने यह भी कहा कि डॉ. ह्दयेश की स्मृति में किसी बड़े विकास कार्य का नामकरण किया जायेगा। चित्रशिला घाट में विधानसभा अध्यक्ष प्रेेम चन्द अग्रवाल, वन मंत्री डाॅ. हरक सिह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक गोविन्द सिंंह कुंजवाल, प्रदेश कांग्रेेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं सचिव मुख्यमंत्री अरविंद सिंह हृयांकी, पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला, नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी सहित अनेक गणमान्य लोगों एवं शासकीय अधिकारियों ने स्व.ह्दयेश को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
