बरेली: बाईपास से रोडवेज बस ले जाने वाले चालकों पर कसेगा शिकंजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज निगम के बस चालकों की हीलाहवाली के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आदेश के बावजूद रोडवेज बसों के चालक बस को डिपो में लाने के स्थान पर बाईपास से ही निकल जा रहे हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज …

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज निगम के बस चालकों की हीलाहवाली के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आदेश के बावजूद रोडवेज बसों के चालक बस को डिपो में लाने के स्थान पर बाईपास से ही निकल जा रहे हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रोडवेज को भी राजस्व वसूली का नुकसान हो रहा है। रोडवेज के अधिकारियों के मना करने के बाद भी चालक रोडवेज की बसो को शहर के अंदर से ले जाने की जगह बाईपास से ले जा रहे है। जिससे विभाग को चूना लग रहा है। अधिकारियों को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब शिकंजा कसने का खाका तैयार हो गया है। जिसके तहत शहर के बाहर डायवर्जन स्थलों पर चेक प्वाइंट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक बरेली रीजन आरके त्रिपाठी ने बताया कि चालक और परिचालकों द्रारा बाईपास से रोडवेज बस ले जाने का मामला संज्ञान में आया है। बाईपास से बस ले जाने की वजह से विभाग को भी नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही छोटे कस्बों की सवारियों को भी दिक्क्त होती है। शहर के अंदर से ही बसों को संचालन हो इसके लिए विभिन्न मार्गों पर चेक प्वांइट स्थापित किए जा रहे है। चेक प्वाइंट पर कर्मचारियों को भी तैनात किया जाएगा। कर्मचारी यहां से गुजरने वाली बसों की जानकारी नोट करेंगे।

बसों में भी आनलाइन बुकिंग हुई शुरू
कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद अब रोडवेज को शासन से निर्देश मिलने के बाद एसी बसों का संचालन शुरू कराने का खाका तैयार कर लिया है। परिवहन निगम की सभी प्रमुख रूटों पर चलने वाली एसी बसों के लिए आनलाइन सेवा 15 जून से बहाल कर दी गई है।

क्षेत्रीय प्रबंधक बरेली रीजन आरके त्रिपाठी ने बताया कि अभी ट्रायल के रूप में आफलाइन बसों का संचालन किया जा रहा था। अब मुख्यालय से एसी बसों को बहाल कर दिया गया है। यात्री 24 घंटे पहले बुकिंग करा सकेंगे। जनरथ, शताब्दी बसों की बुकिंग की जा सकेगी।

संबंधित समाचार