बाराबंकी: महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के एक निजी हॉस्पिटल में महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। जन्म के 1 घंटे बाद एक नवजात की मौत हो गई। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया की समय से पहले ही प्रसव हो गया। जिससे बच्चे काफी कमजोर है। 3 बच्चों की हालत अभी भी गंभीर है। शहर …
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के एक निजी हॉस्पिटल में महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। जन्म के 1 घंटे बाद एक नवजात की मौत हो गई। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया की समय से पहले ही प्रसव हो गया। जिससे बच्चे काफी कमजोर है। 3 बच्चों की हालत अभी भी गंभीर है।
शहर के शुक्लाई गांव निवासी मोहम्मद आलम ने बताया कि उनकी पत्नी नूर फातिमा को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने समय से पूर्व डिलीवरी की बात कही महिला का इलाज चल ही रहा था कि प्रसव शुरू हो गया। हालत गंभीर होता देख आनन फानन ऑपरेशन कर बच्चों को जन्म दिया गया। शुक्रवार की शाम 7:00 बजे 4 बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी।
वहीं करीब 1 घंटे बाद एक बच्चे की मौत हो गई। बाकी तीन को वेंटिलेटर पर रखा गया है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नूर फातिमा 4 माह से गर्भवती थी तो अल्ट्रासाउंड जांच कराई गई थी। जिसमें गर्भ में 3 बच्चों की पुष्टि हुई थी। पांचवे माह पर दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया गया तो उसमें भी तीन बच्चे होने की बात कही गई। शुक्रवार को जब ऑपरेशन हुआ तो 4 बच्चों ने जन्म लिया। इससे सभी हैरान हो गए।
