लखीमपुर खीरी: संपत्ति विवाद में भतीजों ने चाचा पर तेजाब फेंका, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला हिदायत नगर में सम्पत्ति विवाद में भतीजों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सगे चाचा पर तेजाब फेंका। इतने में भी मन नहीं भरा तो पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे चाचा और पास में बैठा उनका दोस्त झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला हिदायत नगर में सम्पत्ति विवाद में भतीजों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सगे चाचा पर तेजाब फेंका। इतने में भी मन नहीं भरा तो पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे चाचा और पास में बैठा उनका दोस्त झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से दोस्त की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।
जिला अस्पताल में भर्ती अजय सिंह ने बताया की उनका भतीजों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है जिससे भतीजे रंजिश मानते हैं। शुक्रवार को वह अपने दोस्त रौशन सिंह के साथ घर में बैठा था। अजय सिंह ने बताया कि इसी बीच भतीजा सुनील सिंह और ओम सिंह अपने दो साथियों रितेश और अभीषेक के साथ उसके घर आए।
आरोप है कि चारों ने अजय सिंह और उसके दोस्त पर पहले तेज़ाब डाला और उसके बाद पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और फरार हो गए। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग आ गए और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रौशन सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर किया है। अजय सिंह ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
घटना के बाबत जानकारी लेने के लिए संवाददाता ने सदर कोतवाल को फोन किया गया तो उनका सरकारी नंबर नहीं रिसीव हुआ और सीओ सिटी का नंबर स्विच ऑफ बताता रहा। जबकि पुलिस अधीक्षक का नंबर पहुंच से बाहर बता रहा था
