बदायूं: नवविवाहिता के साथ पति और ससुरालवालों ने पार की हैवानियत की सारी हदें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी महिला हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा मामला बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां शादी के महज 3 दिन बाद नवविवाहिता के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक नवविवाहिता का …

बदायूं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी महिला हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा मामला बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां शादी के महज 3 दिन बाद नवविवाहिता के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक नवविवाहिता का पति कुछ बातों से उस पर इतना खफा हो गया कि पहले डंडे से उसकी पिटाई की, फिर गर्म चिमटा से उसके शरीर को कई जगह दागा।

विवाहिता को गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही विवाहिता ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट पर 7 टांके लगे हैं। इलाज के दौरान महिला का अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पति और सास समेत परिवार के 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बता दें कि जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव के सुनील की शादी सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव मुडारी सिधारपुर की उर्मिला के साथ 21 जून को हुई थी। आरोप है कि शादी के विदा होने के बाद जब नवविवाहिता घर पहुंची तभी से उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। पीड़ित उर्मिला का आरोप है कि शादी के तीसरे दिन 24 जून को उसके साथ पति और अन्य ससुरालियों ने जमकर मारपीट करने के बाद यातनाएं भी दी। उसके प्राइवेट पर गर्म चिमटा लगा दिया।

एसएसपी बदायूं संकल्प शर्मा ने बताया कि एक मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र से आया है। जिसमें एक पिता ने पुलिस को तहरीर दी है और गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। नवविवाहिता को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल में पुलिस में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार