लखनऊ: भाकियू ने अपनी मांगों को लेकर हुसैनगंज स्थित ओसीआर बिल्डिंग पर दिया धरना
लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर जारी आंदोलन के आज शनिवार को 7 माह पूरे होने पर किसान संगठनों ने पूरे देश में टैक्ट्रर रैली निकल रहे हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज स्थित ओसीआर बिल्डिंग पर भारतीय किसान …
लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर जारी आंदोलन के आज शनिवार को 7 माह पूरे होने पर किसान संगठनों ने पूरे देश में टैक्ट्रर रैली निकल रहे हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज स्थित ओसीआर बिल्डिंग पर भारतीय किसान यूनियन ने नेताओं और कार्यकर्तों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया।
खबरों के मुताबिक भाकियू के नेता और कार्यकर्ता आज सुबह करीब 11 बजें बड़ी संख्या लखनऊ के हुसैनगंज स्थित ओसीआर बिल्डिंग पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए इस दौरान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। वहीं इस दौरान किसी प्रकार हिंसा को रोकने के लिए धरना स्थल पर भारी मात्रा पुलिस बल पहले से तैनात किए गए थे। बता दें कि दिल्ली की सीमाओं पर करीब सात माह से किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं।
