बलरामपुर: टाटा मैजिक की टक्कर से किशोर की मौत
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली उतरौला अंतर्गत ग्राम रमवापुर निवासी समी पुत्र चिनकुन सुबह 7 बजे शौच के लिए गया था। इस दौरा बलरामपुर-उतरौला रोड पर बलरामपुर की तरफ से आ रही टाटा मैजिक ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे समी की मौके पर मौत हो गई। घटना की जनकारी मिलते परिजन बदहवास हो …
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली उतरौला अंतर्गत ग्राम रमवापुर निवासी समी पुत्र चिनकुन सुबह 7 बजे शौच के लिए गया था। इस दौरा बलरामपुर-उतरौला रोड पर बलरामपुर की तरफ से आ रही टाटा मैजिक ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे समी की मौके पर मौत हो गई। घटना की जनकारी मिलते परिजन बदहवास हो गए और उनका रोरोकर बुरा हाल है गया है।
घटना की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उतरौला बलरामपुर मार्ग पर रमवापुर के निकट टाटा मैजिक के टक्कर से 12 वर्षीय किशोर समी पुत्र चिनकुन की मौत हो गई। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर भेजा दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
