ट्रंप ने 2022 के चुनाव में ‘कट्टरपंथी डेमोक्रेट्स’ को हराने का किया आह्वान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि रिपब्लिकन पार्टी 2022 के मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस को फिर से अपने नियंत्रण में लेने जा रही है और ‘कट्टरपंथी डेमोक्रेट’ को हराने जा रही है। ट्रंप ने शनिवार को समर्थकों की जोरदार भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि नवंबर 2020 में …

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि रिपब्लिकन पार्टी 2022 के मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस को फिर से अपने नियंत्रण में लेने जा रही है और ‘कट्टरपंथी डेमोक्रेट’ को हराने जा रही है।

ट्रंप ने शनिवार को समर्थकों की जोरदार भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि नवंबर 2020 में राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें हराने वाले जो बिडेन के प्रशासन के पहले महीनों के कार्यकाल को ‘पूर्ण और कुल तबाही’ के रूप में वर्णित किया। उन्होंने  बिडेन पर अमेरिका को ‘नष्ट’ करने और आव्रजन के संबंध में ‘मूखर्तापूर्ण नीति’ का पालन करने का आरोप लगाया।

ट्रंप ने वेलिंगटन की भीड़ से कहा, “बिडेन ने अपनी संवैधानिक शपथ का उल्लंघन किया है, हमारी सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। ‘अराजक बिडेन एजेंडा’ को समाप्त करने के लिए अमेरिका को रिपब्लिकन कांग्रेस की आवश्यकता है।

विदेश नीति की बात करते हुए  ट्रंप ने अपने उत्तराधिकारी पर ईरान परमाणु समझौते में वापसी, पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते में फिर से प्रवेश करने, कीस्टोन एक्सएल पाइपलाइन को बंद करने और रूस को नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन को पूरा करने की अनुमति देने का भी गंभीर आरोप लगाया।

संबंधित समाचार