लखीमपुर खीरी: एसपी ने चंदन चौकी कोतवाल को किया लाइन हाजिर
पलियाकलां/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कोतवाल चंदन चौकी की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में बढ़ती नाराजगी को भांप विधायक रोमी साहनी ने पुलिस अधीक्षक विजय ढुल से फोन पर बात की और स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने रविवार शाम को कोतवाल चंदनचौकी निर्भय सिंह को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर पलिया …
पलियाकलां/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कोतवाल चंदन चौकी की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में बढ़ती नाराजगी को भांप विधायक रोमी साहनी ने पुलिस अधीक्षक विजय ढुल से फोन पर बात की और स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने रविवार शाम को कोतवाल चंदनचौकी निर्भय सिंह को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर पलिया में तैनात अपराध निरीक्षक संतोष यादव को चंदनचौकी का कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नियुक्त कर दिया।
ज्ञात हो कि चंदन चौकी के कोतवाल निर्भय सिंह पर तमाम आरोप लगाकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर टेंट लगा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। व्यापारी महेंद्र कुमार, पवन कुमार ,अनिल कुमार, मुकेश बंसल, सुशील कुमार, राजीव कुमार आदि ने एसपी को कोतवाल की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायती पत्र भी भेजा। व्यापारियों के प्रदर्शन की जानकारी विधायक रोमी साहनी को हुई तो वे चंदनचौकी पहुंचे और व्यापारियों से बात की।
इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल से बात की। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल चंदनचौकी निर्भय सिंह को तत्काल लाइन हाजिर कर कोतवाली का प्रभार पलिया में अपराध निरीक्षक पद पर तैनात संतोष यादव को सौंप दिया। वे यहां से चार्ज लेने हेतु रवाना भी हो गए हैं।
