बरेली: मिशन 2022 की तैयारी में जुटे भाजपाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा ने मिशन 2022 की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले बूथों को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई है। इसके लिए शहर विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में बैठकें शुरू हो गई हैं। रविवार को शहर विधायक डा. अरुण कुमार की अध्यक्षता में वार्ड 42 में भाजपा टिवरीनाथ मंडल की …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा ने मिशन 2022 की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले बूथों को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई है। इसके लिए शहर विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में बैठकें शुरू हो गई हैं। रविवार को शहर विधायक डा. अरुण कुमार की अध्यक्षता में वार्ड 42 में भाजपा टिवरीनाथ मंडल की बैठक हुई जिसमें पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य की योजनाओं की उपलब्धियां लेकर लोगों के पास जाने पर चर्चा की गई।

शहर विधायक ने बूथ अध्यक्ष और शहर विधानसभा संयोजक, महानगर उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों से मिशन 2022 के अभियान में जुटने के लिए कहा। इसके साथ टिवरीनाथ मंडल के शक्ति केंद्र चौधरी तालाब की मतदाता सूची का वितरण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर पार्षद चंद्रप्रकाश गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे, रेखा भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष मनोज कपूर, महानगर उपाध्यक्ष बहन रेखा श्रीवास्तव, सह संयोजक शीतल गुलाटी, देवेंद्र, विशाल वर्मा, मनीष, नरेंद्र मौर्य, शोभित शर्मा, सोनू कश्यप, राजेंद्र कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज