बरेली: फंदे से लटका मिला सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी का शव
बरेली, अमृत विचार। सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पति जब घर लौटा तो दरवाजा नहीं खुला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मकान का दरवाजा खुलवाया और शव को फंदे से उतरवाया। इज्जतनगर थाने क्षेत्र की महानगर कॉलोनी में रहने …
बरेली, अमृत विचार। सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पति जब घर लौटा तो दरवाजा नहीं खुला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मकान का दरवाजा खुलवाया और शव को फंदे से उतरवाया।
इज्जतनगर थाने क्षेत्र की महानगर कॉलोनी में रहने वाले श्याम सुंदर शर्मा सेवानिवृत्त फौजी हैं। रविवार को उनकी पत्नी ने शशि बाला शर्मा (65) का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। सुंदर शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे शाही क्षेत्र के औरंगाबाद अपने पैतृक गांव गया था।
जाने से पहले उसकी पत्नी ने उसे कई बार रोका लेकिन वह जल्द आने की बात कहकर घर से निकल गए। दोपहर के करीब दो बजे जब वह लौटे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घर का दरवाजा खोला। अंदर कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे से उनकी पत्नी का शव लटक रहा था।
उन्होंने बताया कि उनके साथ घर में एक लड़की रहती है। जो घर के कामकाज में उसकी पत्नी की मदद करती थी। घटना से पहले उसकी पत्नी ने उसे बाजार भेज दिया। सेवानिवृत्त फौजी के तीन बेटे हैं जो अलग-अलग शहरों में नौकरी करते हैं। आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
