कन्नौज: सपा नेताओं ने प्रेसवार्ता कर पुलिस प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप, कहा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद व ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव से पूर्व सपा नेताओं पर एकाएक दर्ज हो रहे मुकदमों के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा …

कन्नौज। जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद व ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव से पूर्व सपा नेताओं पर एकाएक दर्ज हो रहे मुकदमों के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि यह चुनाव सपा और पुलिस प्रशासन के मध्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव भाजपा से नहीं बल्कि पुलिस प्रशासन से लड़ रही है।

साथ ही उन्होनें कहा, सपा के जिला पंचायत सदस्यों, प्रत्याशियों, ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों सहित कई सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर जेलों में डाला जा रहा है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से लेकर उच्च अधिकारियो से की गई है। एकाएक सपा नेताओं पर दर्ज हो रहे मुकदमों से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख नबाब सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पूर्व जनपद में सपा के कई जिला पंचायत सदस्यों को नोटिस जारी किये गये हैं। कई को फर्जी मुकदमें लगाकर जेलों में भेजा जा रहा है। वर्तमान परिदृश्य को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि न जाने कब उन्हें बलात्कारी घोषित कर दिया जाये।

उन्होनें कहा कि सपा के जिला पंचायत सदस्य दिगंबर सिंह यादव, इन्द्रेश यादव, शिवाजी चक्रवती को जिला प्रशासन ने नोटिस थमा दिया। नेम सिंह यादव पर 376 का मुकदमा दर्ज कर दिया। नबाब सिंह यादव ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि हम समाजवादी लोग हैं अन्याय के खिलाफ हमने थानों में घुसकर लड़ाई लड़ी है। साथ ही उन्होनें कहा अधिकार जब मिलते नही तो छीने जाते हैं।

वहीं सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वह मुकदमो और गिरफ्तारी से नही डरने वाले। समाजवादी लोग सड़को पर उतर कर संघर्ष करेंगे। उन्होनें कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के पदों पर सपा के प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं। इससे घबराकर सत्ता पक्ष के लोग पुलिस प्रशासन को आगे कर झूठे मुकदमें लगाकर सपा नेताओं को फंसा रहे है। इस अवसर पर सपा नेता दिगंबर सिंह यादव, राजू यादव, जीशान कुरैशी, अंशु पाल, अतुल यादव, लल्ला यादव, मनोज कठेरिया, गुलामुद्दीन वारसी, इमरोज अहमद, गुफरान अहमद आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार