मिर्जापुर: विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे मां विन्ध्यवासिनी के दरबार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित आज मंगलवार की शाम लगभग 5.20 बजे विन्ध्याचल पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर विधायक सदर रत्नाकर मिश्र, मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्य, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह मौके पर उपस्थित रहें। जिलाधिकारी …

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित आज मंगलवार की शाम लगभग 5.20 बजे विन्ध्याचल पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर विधायक सदर रत्नाकर मिश्र, मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्य, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह मौके पर उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने अध्यक्ष दीक्षित को अंगवस्त्र व मां विन्ध्यावासिनी का चित्र भेंटकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

जिलाधिकारी ने उन्हें विन्ध्य कारीडोर के कार्यो एवं प्रगति से भी अवगत कराते हुए बताया कि विन्ध्यवासिनी धाम परिसर का का भव्य स्वरूप जल्द ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि विन्ध्य कारीडोर के प्रगति को देखकर काफी अच्छा लगा, विन्ध्य कारीडोर निश्चित रूप से प्रशसनीय कार्य हैं। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियो को सुविधा प्रदान होगी तथा मां के दर्शन करने मे सुलभता होगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज