सीतापुर: महंत बजरंग दास ने जिला प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- हो सकती है मेरी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। थाना क्षेत्र खैराबाद स्थित कमाल सराय उदासीन आश्रम के प्रबंधक महंत मुनि बजरंग दास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशासन व पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से मेरी किसी भी समय हत्या की जा सकती है। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी मेरे ऊपर जानलेवा हमला …

सीतापुर। थाना क्षेत्र खैराबाद स्थित कमाल सराय उदासीन आश्रम के प्रबंधक महंत मुनि बजरंग दास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशासन व पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से मेरी किसी भी समय हत्या की जा सकती है। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी मेरे ऊपर जानलेवा हमला करने वाले तीन अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

जबकि तीन अन्य 3 अपराधी मंसूरे पुत्र मोहर्रम अली, प्रवेश पुत्र मंसूरे, सानू पुत्र गुलाम खुलेआम घूम रहे हैं। इन लोगों के द्वारा बराबर मेरी रेकी की जा रही है। पुलिस की सुरक्षा होते हुए भी मेरे ऊपर कई बार इन लोगों के द्वारा हमला किया जा चुका है। जिसकी थाना खैराबाद में सूचना हमारे द्वारा दी गई है। उसके बावजूद भी अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

महंत मुनि बजरंग दास का यह भी कहना है कि पुलिस प्रशासन एक विशेष समुदाय के लोगों से मिलकर मेरे ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए। यदि पुलिस द्वारा जल्द ही रेकी करने वाले लोगों को सजा न दी तो संत समाज लगभग 20000 की संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बैठ कर धरना देंगे।

संबंधित समाचार