अयोध्या पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य, मंदिर निर्माण पर दिया बयान, जानें क्या रहेगा खास
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से देश के सभी राम भक्तों को सुख शांति मिलेगी। यह बात उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज शुक्रवार को अयोध्या में कही। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं भी भगवान श्री राम की भक्त हूं। मुझे भी आपार खुशी हो रही है। …
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से देश के सभी राम भक्तों को सुख शांति मिलेगी। यह बात उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज शुक्रवार को अयोध्या में कही। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं भी भगवान श्री राम की भक्त हूं। मुझे भी आपार खुशी हो रही है। बड़े पैमाने पर अयोध्या के विकास की कार्य योजना तैयार हो चुकी है और आगे भी बनाई जा रही है। इसका साथ ही उन्होंने कहा अयोध्या में राम वन गमन मार्ग भी बन रहा है, जो श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे वे राम लला का दर्शन करेंगे और कैसे रामराज्य था, इसकी परिकल्पना को लेकर वापस लौटेंगे।’
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम वन गमन मार्ग के अलग-अलग स्थानों पर रामायण कालीन दृश्य श्रद्धालुओं को देखने को मिलेंगे. इससे उन्हें प्राचीन अयोध्या का आभास होगा. उन्हें लगेगा कि त्रेता युग की अयोध्या में हैं. अयोध्या धाम में सड़क चौड़ीकरण के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि अयोध्या में जो भी सड़क चौड़ी हो रही है या विकास हो रहा है इससे व्यवसाय में वृद्धि होगी. सभी लोग करें सहयोग.
”किसी को दुखी करने की मंशा सरकार की नहीं”
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसी को दुखी करने की मंशा सरकार की नहीं है और न कभी हो सकती है। सरकार की एक ही मंशा है कि अयोध्या का इतना विकास हो कि लाख नहीं कई लाख रोजगार का सृजन हो और सबको रोजगार मिले। देश और विदेश के राम भक्त अयोध्या पहुचेंगे उससे स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय बढ़ेगा। बता दें कि डिप्टी सीएम केशव मौर्या भाजपा के पूर्व सांसद स्व शरद त्रिपाठी के अंतिम संस्कार में शामिल होने अयोध्या पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सांसद लल्लू सिंह के छोटे भाई अजित सिंह के निधन पर उनके आवास पर पहुंच के श्रद्धांजली भी दी।
