सेहत का रखना है ख्याल तो बारिश के मौसम में बाहर के खाने से करें परहेज
हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश के दिनों में सेहत का ख्याल रखा जाना जरूरी है। बारिश सबको अच्छी लगती है लेकिन इस मौसम को बीमारियों का भी मौसम कहा जाता है। बारिश के दिनों में बाहर का खाना सबको बहुत अच्छा लगता है मगर वहीं खाना पेट की बीमारियों को जन्म देता है। बारिश में गलत …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश के दिनों में सेहत का ख्याल रखा जाना जरूरी है। बारिश सबको अच्छी लगती है लेकिन इस मौसम को बीमारियों का भी मौसम कहा जाता है। बारिश के दिनों में बाहर का खाना सबको बहुत अच्छा लगता है मगर वहीं खाना पेट की बीमारियों को जन्म देता है।

बारिश में गलत खाना खाने से पीलिया, मलेरिया, टायफाइड, पेट व आंतों संबंधी बीमारियां, खांसी, जुकाम, जोड़ों में दर्द, त्वचा में इंफेक्शन, बुखार और फ्लू जैसी सकती है। इस तरह से इस बारिश जो भी आप खाते है उसे अपनी सेहत के अनुसार खाएं। बारिश के दिनों में घर में बाहर से कीड़े और मक्खियां आ जाती हैं। इस कारण सभी को बारिश के मौसम में हाइजीन का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
घर में ज्यादा तर गंदगी बारिश में पैरों से आती है, इस से बचने के लिए बहार से आने पर अपने पैर अच्छे से धोएं। बहार जाते वक़्त अपने पैरों में तेल लगाकर ही बाहर निकलें। बारिश में सबसे ज्यादा बीमारियां होती हैं पानी के कारण इस लिए पीने का पानी उबाल कर पीएं। इस से बारिश में होने वाली खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं उबले हुए पानी को उबालने के 24 घंटे के अंदर ही इस्तेमाल कर लें।

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बारिश में न भीगें
संक्रामक रोग विश्लेषक एनके कांडपाल कहते हैं कि किसी भी तरह की बीमारी आपके शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करते हैं। इससे कोविड 19 जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। बेहतर है कि बारिश में बिलकुल भी न भीगें और कोविड नियमों का सख्ती से पालन करें।
