लखनऊ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले मलिहाबाद के किसान, की ये बड़ी मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। निलैयंन्स वाटर पार्क की दबंगई से परेशान होकर मलिहाबाद क्षेत्र के तमाम किसान स्थानीय सांसद एवं देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मुलाकात की और ज्ञापन देकर निलैयंन्स वाटर पार्क के कब्जे से अपनी जमीन को छुड़वाने की गुहार लगाई। किसानों का कहना है कि वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। मगर …

लखनऊ। निलैयंन्स वाटर पार्क की दबंगई से परेशान होकर मलिहाबाद क्षेत्र के तमाम किसान स्थानीय सांसद एवं देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मुलाकात की और ज्ञापन देकर निलैयंन्स वाटर पार्क के कब्जे से अपनी जमीन को छुड़वाने की गुहार लगाई। किसानों का कहना है कि वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। मगर अधिकारी निलैयंन्स वाटर पार्क के दबाव के चलते उनकी सुन नहीं रहे हैं। किसानों का आरोप है कि निलैयंन्स वाटर पार्क ने उनकी सैकड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद बाउंड्री बना करके जमीन को उसके अंदर कर लिया है।

वाटर पार्क के लिए गोमती नदी का पानी मुफ्त में प्रयोग किया जा रहा है। इसके लिए आरसीसी की दीवार बना करके जेसीबी से नदी की धारा को मोड़ दिया गया है। इससे सर्वाधिक ग्राम पंचायत बदैयां “कमलापुर’ ‘लोधौरा’ टिकरी” तहसील मलिहाबाद के किसान परेशान हैं। किसानों ने मलिहाबाद एसडीएम की निलैयंन्स वाटर पार्क से मिली भगत का आरोप लगाया है। स्थानीय सांसद एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मिलने वालों में भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव, प्रदेश सलाहकार सुशील कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यझ कमरुर चौधरी, मंडल अध्यक्ष नवी अहमद, युवा मंडल अध्यक्ष अबिशेक सिंह आदि मौजूद रहे।

मानचित्र की स्वीकृति के बगैर चल रही व्यावसायिक गतिविधियां
लखनऊ। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव ने बताया कि नीलैन्यंस वाटर पार्क का कोई भी मानचित्र पास नहीं है। गोमती नदी का हजारों गैलन पानी रोज बर्बाद किया जाता है, जो भी कार्य इनके पार्क में किए जाते हैं। सभी पूरी तरह से अवैध हैं। पार्क के अंदर पूरा काला साम्राज्य स्थापित है।

संबंधित समाचार